गरियाबंद पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही — अवैध पशु परिवहन एवं क्रूरता करने वाले आरोपियों पर कसा शिकंजा, मुख्य सरगना गिरफ्तार, घटना में बैल हांकने के लिए मजदूर लाने ले जाने में प्रयुक्त एर्टिगा कार कीमत लगभग 10 लाख भी जब्त।

IMG-20251021-WA0035

End to end कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी चित्रसेन मेहरा पिता सुकला मेहरा उम्र 27 वर्ष को ग्राम मेघा चारीगुड़ा जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) से किया गया गिरफ्तार।

कार्यवाही:– थाना देवभोग, जिला – गरियाबंद (छ.ग.)

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध पशु परिवहन एवं पशुओं पर क्रूरता करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना देवभोग पुलिस द्वारा पूर्व में दिनांक 14.10.2025 को की गई कार्रवाई में दो आरोपी

1️⃣ लक्ष्मण मेहरा पिता मोहन मेहरा (उम्र 50 वर्ष)

2️⃣ हरि मेहरा पिता सनाधर मेहरा (उम्र 46 वर्ष)

दोनों निवासी ग्राम मेदना घाटीगुड़ा, थाना दबगांव, जिला नवरंगपुर (ओडिशा)

से कुल 19 नग कृषक पशु (बैल), कीमत ₹1,90,000/-, अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़े गए थे।

आरोपियों से किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर थाना देवभोग में अपराध क्रमांक 292/2025, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों के बयान एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में मुख्य सरगना चित्रसेन मेहरा पिता सुकाला मेहरा, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम मेदना चाटीगुड़ा, थाना दबगांव, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) की संलिप्तता पाई गई। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.10.2025 को मुख्य आरोपीय चित्रसेन मेहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने यह स्वीकार किया कि उसने ही दोनों आरोपियों को कृषक मवेशियों की खरीदी एवं परिवहन के लिए भेजा था तथा घटना में प्रयुक्त आर्टिका वाहन (क्रमांक OD 24 K 5470) का उपयोग स्वयं तथा मवेशियों को पैदल हांकने वाले मजदूर को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने ले जाने तथा पुलिस द्वारा पकड़े जाने से बचने के लिए मार्ग पर नजर रखने के लिए किया था। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आर्टिका वाहन क्रमांक OD 24 K 5470 को बरामद कर जप्त किया गया है। मुख्य सरगना चित्रसेन मेहरा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण मे अब तक गिरफ्तार आरोपी:

1️⃣ लक्ष्मण मेहरा पिता मोहन मेहरा (50 वर्ष)

2️⃣ हरि मेहरा पिता सनाधर मेहरा (46 वर्ष) दोनों आरोपियों को दिनांक 14.10.2025 को गिरफ्तार किया गया।

3️⃣ चित्रसेन मेहरा पिता सुकाला मेहरा (27 वर्ष) — मुख्य सरगना को दिनांक 20.10.2025 को गिरफ्तार किया गया।

जप्ति कार्यवाही=

=> जप्त पशु: कुल 19 नग कृषक बैल (कीमत ₹1,90,000/-)

=> जप्त वाहन: आर्टिका कार क्रमांक OD 24 K 5470

मुख्य खबरें