Chattisgarh news

‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अभनपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं श्री सिद्धार्थ शंभू के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी प्रधानमंत्री देशवासियों के असाधारण कार्यों और नवाचारों को दे रहे राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री श्री साय ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री श्री साय।

रायपुर 25 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के अभनपुर...

कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम के निर्देश पर हल्दी बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर जाँच शुरू। रकबा के सत्यापन के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे कराने के निर्देश। हल्दी बीज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर सख्त कार्रवाई, जाँच पूरी होने तक अनुदान भुगतान पर रोक।

सेवा संकल्प अभियान 2026 बिहान से बदल रही सरगुजा की महिलाओं की तस्वीर, हुनर और हौसले से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम लटोरी की महिलाओं ने हस्तशिल्प को बनाया आजीविका का आधार, सूरजपति ने ऑटो और किराना व्यवसाय से हासिल की ‘लखपति दीदी’ की पहचान समूह से मिला साथ, प्रशिक्षण से निखरा हुनर और आर्थिक सहयोग से खुली स्वरोजगार की राह।

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक कल्याण संघ का सत्याग्रह, तूता मैदान में जुटे करीब 5 हजार शिक्षक। 1998 से देय तिथि के आधार पर सेवा गणना कर पुरानी पेंशन सहित समस्त लाभ देने की मांग, गांधी जयंती पर रायपुर में आंदोलन का आगाज।

खादी और स्थानीय उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग पर जोर – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव। गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी आयोजित। ग्रामोद्योग मंत्री श्री यादव ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, खादी वस्त्रों पर 31 मार्च 2027 तक मिलेगी 25 प्रतिशत छूट। रेशम विभाग ने ‘अमारी सिल्क’ ब्रांड का किया अनावरण। हाथकरघा विभाग द्वारा बस्तर के नक्सल मुक्त क्षेत्रों में नए बुनाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू।

गांधी और शास्त्री जयंती पर राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित। शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पत्रिका ‘प्रयास’ और पुस्तक ‘तारुण्य वार्ता’ का किया विमोचन, वेबसाइट का भी किया लोकार्पण।

जहां कभी लगती थीं नक्सलियों की जन अदालतें, वहां अब ग्राम सभा में ग्रामीण तय कर रहे अपने गांव का भविष्य। नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर। प्रदेशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार होगा गांवों के विकास का रोडमैप।

दिव्यांग सहायता योजना से संकट की घड़ी में मिला संबल, बच्चों का भविष्य संवारने में जुटीं रोशनी। पति के आकस्मिक निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहीं रोशनी को मिली एक लाख रुपए की सहायता।

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान। निर्माण श्रमिक श्री राजेश पाण्डेय के दो बच्चों को मिल रही छात्रवृत्ति, शिक्षा के खर्च में मिली आर्थिक मदद। सीमित आय के बीच बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का सपना हो रहा साकार, परिवार ने जताया शासन के प्रति आभार।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने थामी बेलचा और झाड़ू, श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश। ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ ग्राम तराजू में साप्ताहिक बाजार और तालाब किनारे चलाया स्वच्छता अभियान। आकांक्षी विकासखंड लखनपुर की सभी ग्राम पंचायतों के शासकीय कार्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी हुई स्वच्छता गतिविधियां।

मुख्य खबरें