रविन्द्र राठौर ने डीपीआई को लिखा पत्र भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग.
रायपुर (छत्तीसगढ़): – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताई है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राठौर ने लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक को पत्र लिखकर स्कूलों के संचालन समय में तत्काल परिवर्तन करने की मांग की है।
प्रमुख मांगें और चिंताएं:
शिक्षक संगठन ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है कि प्रदेश के अनेक जिलों में तापमान 40°C के पार पहुँच चुका है। दोपहर के समय स्कूल से घर लौटते वक्त बच्चों को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक (लू लगना) जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के छोटे बच्चों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
फेडरेशन ने शासन से निम्नलिखित बिंदुओं पर निर्णय लेने का आग्रह किया है:
* समय में परिवर्तन: स्कूलों का संचालन समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक नियत किया जाए।
* एक पाली में संचालन: प्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों को केवल सुबह की पाली में संचालित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राठौर ने उम्मीद जताई है कि विभाग बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस विषय पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेगा।
अनेक पदाधिकारियों— रविन्द्र राठौर, राजू टंडन, देवेंद्र हरमुख, मनीष मिश्रा, शेषनाथ पाण्डेय, बसंत कौशिक, कौशल अवस्थी, अश्वनी कुर्रे, सुरजीत सिंह चौहान, सिराज बक्श, पुरुषोत्तम झाड़ी, आदित्य गौरव साहू, टिकेश्वर भोई, तरुण वैष्णव, गोकुल जायसवाल, विजेंद्र चौहान, रोशन सहारे, नोहर चंद्रा, राजेंद्र वर्मा, मनीष डडसेना, हुलेश चंद्राकार, उमा पाण्डेय, नेमी सिन्हा, विपिन यादव, रूपिका रानी मरकाम, चंद्रप्रकाश तिवारी, दिलीप लहरे, अशोक कुमार धुर्वे, वीरेंद्र यादव, पंकज लहरें, दिनेश नायक, अशोक नाग, राम नरेश अजगल्ले, कोमल साहू, रीता भगत, महेश सेठी, दुर्गा वर्मा, मंजू देवांगन, बुधनी अजय, काशी नाथ बघेल, यशवंत यादव, मनोज कश्यप, सीडी भट्ट, रणजीत बनर्जी, आलोक त्रिवेदी, त्रिपेश चापड़ी, संतोष यादव, केशरी पैकरा, प्रदीप पटेल, आशीष गुप्ता, यशवंत दुबे, अभिजीत तिवारी, हेमकुमार साहू, छबि पटेल, इंद्रजीत शर्मा, बिहारीलाल बेरठ, राजेश मिश्रा, रामकृष्ण साहू, उत्तम बघेल, राजा राम पटेल, धनंजय सिंह, नान्हू राजवाड़े, रविन्द्र गिरी, दीनबंधु वैष्णव, रीता भगत ने मांग की है, कि सरकार उनकी मांगों पर विचार करे।
