प्रदेश मे नशे के विरुद्ध कांग्रेस ने खोला मोर्चा, किया पुतला दहन

IMG-20260308-WA0012(1)

गरियाबंद – नगर के तिरंगा चौक मे कांग्रेस पदाधिकारियों ने नशे के विरूद्ध व भाजपा नेता द्वारा अफीम कि खेती किये जाने के विरोध मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इसी परिपेक्ष मे कांग्रेस भवन मे जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने बताया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में अफीम की खेती कल दुर्ग के समोदा गांव में एक खुलासा हुआ कि वहां पर एक फार्म हाउस के अंदर लगभग 10 एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी।यह अफीम की खेती भाजपा नेता विनायक ताम्रकार द्वारा करवा जा रहा था।विनायक ताम्रकार भाजपा के दुर्ग जिले का किसान मोर्चा का पूर्व अध्यक्ष है तथा वर्तमान में वह भाजपा के राईस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प का प्रदेश संयोजक है। साथ ही भाजपा के सभी कार्यक्रमों में उसकी महत्वपूर्ण और सक्रिय भागीदारी रहती है। वह भाजपा का स्थापित नेता और प्रदेश पदाधिकारी है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह,तोखन साहू,गृह मंत्री विजय शर्मा,कृषि मंत्री रामविचार नेताम,शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव,सांसद विजय बघेल,भाजपा के राष्ट्रीय नेता अजय जामवाल,शिवप्रकाश सहित अनेकों नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में है।बिना सरकार के संरक्षण के कोई अफीम की खेती खुलेआम करे यह संभव नहीं है। भाजपा जब से सरकार में आई जुआ,सट्टा,शराब की तस्करी बढ़ गयी,नशे का कारोबार बढ़ गया, सत्ता में बैठे लोग इसको संरक्षण देते है। इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर गृह मंत्री इस्तीफा देने कि मांग कि।साथ ही बेसरा ने आगे कहा कि भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ नशे के मामले में पंजाब, गुजरात और पश्चिम बंगाल को पीछे छोड़ चुका है। शहरों के आउटर के कैफे तो युवाओं को नशा परोसने का केंद्र बन चुके है। पुलिस इसको रोकने के बजाय सहयोगी बन मुकदर्शक बने हुए है। कांग्रेस की सरकार थी तब वर्षों से चल रहे हुक्काबारो को बंद करवाया था, राज्य में सूखे नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया गया था। भाजपा की सरकार बनने के बाद एक बार फिर से नशे का कारोबार शुरू हो गया है। सरकार नशे के कारोबार पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है। पूरे प्रदेश में युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे है। सरकार और पुलिस की मिलीभगत के कारण ही प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है।

बेसरा ने कहा कि पिछले दो साल में शराब, गांजा, अफीम, हिरोईन जैसे नशों के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशे की लत महामारी का रूप ले चुकी है। चंद पैसों के लिए सत्तासीन लोग नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय संरक्षण दे रहे है। बिना सत्ता के संरक्षण के ड्रग राजधानी में खुलेआम नहीं बिक सकता, राज्य में भाजपा की 2 साल से सरकार है। कौन सत्ताधीश इसके पीछे है इसका भी खुलासा होना चाहिए?

कार्यक्रम मे सुखचंद बेसरा,रमेश शर्मा,नीरज ठाकुर,सन्नी मेमन,राजेश साहू,मेघनाथ बघेल,चमन साहू,जुनैद खान,चंद्रभूषण चौहान,अमित मिरी, सुरेश मानिकपुरी,रमेश मेश्राम,पंचराम,भूपेंद्र साहू, गणेश राम नेताम,सुभाष,अब्दुल कादर हिंगोरा सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।