टीचर्स पदोन्नति संघर्ष मोर्चा कांकेर प्रदेश शिक्षक महासंघ में शामिल।

IMG-20260103-WA0036

सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन कांकेर के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे उत्तम सिन्हा ने अपनी पूरी जिला टीम के साथ सामूहिक त्यागपत्र देकर शिक्षक हित के लिए आज प्रदेश शिक्षक महासंघ में शामिल हुआ।प्रदेश अध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी की उपस्तिथि में राजधानी रायपुर आकर टीचर्स पदोन्नति संघर्ष मोर्चा जिला कांकेर उत्तम सिन्हा और महेश्वर कोटपारिया की नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल शामिल हुआ। प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तम सिन्हा को प्रदेश उपाध्यक्ष,उमेश शुक्ला को संयुक्त सचिव तथा महेश्वर कोटपारिया को कांकेर जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी पंचम नेताम,कैलाश कोमरा,श्याम चरण साहू,अखिलेश खरे तथा लालमन पटेल शामिल रहे।

मुख्य खबरें